आगामी 2 मार्च को स्व. जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति की एक आवश्यक बैठक 23 फरवरी को बोकारो जिला के हद में वन सभागार पेटरवार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 मार्च को हिसिम वन भवन में आयोजित होने वाली स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभागीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रतिमा (स्टैचू) स्थापित करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से राधा सोरेन, कार्तिक महथा, आनंद महतो, गंगाधर महतो, धनुलाल महतो, महेश महतो, सरोज महतो, उदय बेदिया, हुबलाल महतो, कजरी देवी, एमडी तोहीद, सुरेश टुडु, जागेश्वर हेंब्रम, विष्णु चरण महतो, राधा नाथ सोरेन सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। मौके पर समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश महतो का सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की।
कार्तिक महथा ने कहा कि स्वर्गीय महतो की स्मृति में प्रतिमा स्थापना का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य जनों एवं विभागीय अधिकारियों को आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय सदस्य आनंद महतो ने कहा यह कार्यक्रम यादगार के रूप में कैसे मनाया जाएगा, इस पर हम सभी कि जिम्मेवारी है। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply