प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलकरी में स्वास्थ्य सेवक के पद पर कार्यरत करमचंद प्रग्नेत की मां रासमुनि देवी का बीते 22 फरवरी को निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थी।
स्वास्थ्य कर्मी की माँ तथा स्व. रामदास मांझी की धर्मपत्नी का निधन अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोडा स्थित उनके आवास में बीती रात हो गई। परिजनों के अनुसार वे कुछ दिनो से बीमार चल रही थी। रात को अचानक हिचकी उठी और ईश्वर को प्यारी हो गई।दूसरे दिन 23 फरवरी को स्थानीय खाजो नदी में परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मृतका अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक प्रकट किया है तथा ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
![]()













Leave a Reply