प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट कंजकिरो पंचायत के करेंसर टोला रहिवासी पप्पू रॉय चौधरी के बड़े सुपुत्र विकास रॉय चौधरी ने अपने मेहनत लग्न और संघर्ष से बड़े मुकाम हासिल कर उपरघाट का नाम रौशन किया है।
जानकारी के अनुसार कंजकिरो रहिवासी विकास रॉयचौधरी ने अपने ही गांव के सरकारी स्कूल मध्य विद्यायल कंजकिरो में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद गांव के ही स्कूल कर्पूरी उच्च विद्यायल से मैट्रिक परीक्षा पास की। इसके बाद वह सिटी कॉलेज बोकारो से इंटर और स्नातक कर नौकरी की तैयारी में लगे रहे। अपने कड़े मेहनत और लगन संघर्ष से जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर अपना मुकाम हासिल किया है।
विकास ने यह मुकाम वर्ष 2025 में ही पूरा कर लिए और एक वर्ष तक ट्रैनिंग लेने के बाद बैंगलोर जोन में जीएसटी इंस्पेक्टर का प्रभार लेकर पहली बार 23 फरवरी दोपहर अपने पैतृक गांव लौटे, जिसमें उनके माताजी सुनीता देवी, भाई आकाश चौधरी और टिंकू चौधरी, बहन पायल चौधरी और वर्षा चौधरी ने स्वागत की तैयारी किए। इस अवसर पर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे धूम धाम से गाजे बाजे के साथ स्वागत कर कंजकिरो बस्ती में पदयात्रा किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्या कुमारी खुशबू ने कहा कि विकास रॉय चौधरी ने क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ साथ युवाओं को एक प्रेरणा दी है कि सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई कर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसलिए सभी क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई और अपने करियर में ध्यान देना चाहिए।
मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू नेता टिकैत कुमार महतो, कंजकीरो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रेवतलाल महतो, रूपेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, मनोज महतो, संटू सिंह, पवन महतो आदि दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। विकास को इस मुकाम को हासिल करने पर कंजकीरो के ग्रामीणों और समाजसेवी पूर्व मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन प्यारेलाल महतो, अमृत महतो, मुकेश प्रजापति, गौतम कुमार महतो, बबलू प्रजापति, अमृत महतो, बीजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज कुमार, अमर कुमार, शशि कुमार आदि ने साधुवाद दी।
![]()













Leave a Reply