एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बहेलिया टोला के समीप 23 फरवरी को एक बेकाबू कार ने दर्जनभर श्रद्धालुओं को बुरी तरह रौंद दिया। घटना ताजपुर के भेरोखरा काली पोखर के समीप की बतायी जा रही है। उक्त घटना में तीन श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि 23 फरवरी को ताजपुर नगर परिषद वार्ड 15 के भेरोखरा काली पोखर के समीप तेज गति से गुजर रही कार ने 10-12 राहगीरों को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय रहिवासियों ने घायल को रेफरल अस्पताल ईलाज के लिए भेज दिया।

भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चालक के नशे में होने की जांच कर दोषी पर कारवाई, घटना की सरकारी स्तर पर समुचित इलाज एवं मुआवजा की मांग की है। घटना में सभी घायल बहेलिया टोला वार्ड 7 के बताये जा रहे हैं जो कारीगर बाबा के पूजा में काली पोखर में स्नान करने गये थे। घटना के बाद से स्थानीय रहिवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply