एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला के हद में कथारा मोड़ स्थित गोकुल स्वीट के समीप 15 फरवरी की देर संध्या दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीसीएल के कथारा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो ने बताया कि घायल बोकारो थर्मल मुर्गी फार्म रहिवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार के सिर में हल्की चोटें आई है, जिसका ड्रेसिंग कर छुट्टी दे दिया गया। उपचार के बाद वह बिना कागजी कार्रवाई कराए अस्पताल से चला गया। दूसरे घायल जरीडीह बाजार रहिवासी 38 वर्षीय दशरथ महतो 38 की हालत गंभीर है।

दुर्घटना में उसका ओठ कट गया तथा नाक से खुन का बहना बंद नहीं हो रहा है, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। घायल दशरथ की पत्नी सविता देवी और चचेरे भाई मदन महतो ने बताया कि दशरथ हजारीबाग जिला के हद में बरही से बाइक क्रमांक-JH02/0490 से जरीडीह बाजार लौट रहा था। इसी दौरान कथारा मोड़ पर सामने से आ रही बाइक क्रमांक JH10AJ/2654 से सीधी टक्कर हो गई। समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है। जबकि दशरथ के बाइक को उसके भाई को सौंप दिया गया है।
![]()













Leave a Reply