चास नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के पक्ष में विधायक का जनसंपर्क
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा में मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने 15 फरवरी को चास ननि मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मइयां सम्मान योजना ने हमारी माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाया है, वहीं सावित्रीबाई फुले योजना से प्रदेश की हर बेटी को शिक्षित होने का संबल मिला है।
विधायक महतो ने दावा किया कि चास नगर निगम क्षेत्र में झामुमो का संगठन काफी मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं और उमेश ठाकुर की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दें।
इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो, संतोष रजवार, फिरदौस अंसारी, संजय केजरीवाल, मनोज हेंब्रम, प्रमोद तापड़िया, नैयर जमाल, आकाश टुडू, राकेश सिन्हा, सुखविंदर सिंह, पार्वती महतो, सदानंद गोप, रामदयाल सिंह, मुक्तेश्वर महतो, सपन बनर्जी, सुरेंद्र कुमार, षष्टी देवी, शांति मांझी, सुरेश ठाकुर, किरण चंद्र बाउरी, भरत यादव, मगाराम डे, दुर्गादास दत्त, प्रदीप यादव, अकलू मांझी, रेखा देवी, किरण मांझी, इस्लाम अंसारी, केके मंडल, अख्तर अंसारी, चमेली देवी, जाकिर हुसैन, बैजनाथ पाल, अंजलि सोरेन, उत्तम कुमार, दीपक बंसल, भीम रजक, नूरी फिरदौस समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply