Advertisement

इस प्राणखंड में जितना क्षण ईश्वर ने दिया है उसमें आप आगे बढ़े-उपायुक्त

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविदायालय में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

शिव निराकार ज्योति स्वरूप व् सर्व आत्माओं के पिता है-केंद्र प्रभारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविदायालय में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसएल बोकारो के महाप्रबंधक ए के सिंह आदि ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविदायालय में 15 फरवरी को 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त अजय नाथ झा एवं विशिष्ट अतिथि बीएसएल महाप्रबंधक ए के सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भक्ति, ध्यान और शांति की अलौकिक अनुभूति प्राप्त करने का एक अद्भुत माहौल बना।

मौके पर उपायुक्त झा ने कहा कि, इस प्राणखंड में जितना क्षण आपको ईश्वर ने दिया है, उसमें आप आगे बढ़ें। उनके इस विचार ने सभी उपस्थित जनों को जीवन की गति और आत्मिक उन्नति की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन की इस भागती धारा में सुकून वही प्राप्त कर सकता है, जो भक्ति की ओर बढ़ते हुए पुस्तकीय ज्ञान और संसर्ग मार्ग से ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और भक्ति, व्यक्ति के मानसिक एवं आत्मिक शांति का मुख्य स्त्रोत है।

केंद्र प्रभारी प्रजापिता ब्रह्मकुमारी कुसुम देवी ने देवाधि देव भगवान शिव के निराकार रूप और उनकी अनंत शक्ति के बारे में विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिव निराकार हैं, वह ज्योति स्वरूप हैं और सर्व आत्माओं के पिता हैं। परमपिता परमात्मा शिव को केवल भारतवासी ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी पूजा जाता है। शिव की निराकार ज्योति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिव का आशीर्वाद जीवन में परम शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। शिव को एक सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी और सर्वकल्याणकारी देवता के रूप में माना जाता है, जो समस्त सृष्टि के अस्तित्व और संचार का कारण हैं।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया और शिव की पूजा एवं ध्यान का महत्व बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने सामूहिक ध्यान, भजन संकीर्तन और साधना में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति की गहरी भावना व्यक्त की गई, जो इस विशेष अवसर पर सभी को आत्मिक शांति और दिव्यता की प्राप्ति का अहसास दिलाती है।

मौके पर विशिष्ट अतिथि बीएसएल महाप्रबंधक ए के सिंह ने भी अपना वक्तव्य रखा। महोत्सव का समापन शिव की पूजा अर्चना, भजन गायन और सामूहिक साधना से किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मन, वचन और क्रिया से शिव के प्रति अपनी भक्ति और आस्था व्यक्त की। एक अन्य समाचार के अनुसार बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में महा शिवरात्रि के अवसर पर एक कुंडिया
गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा देवाधि देव भगवान भोले शंकर के स्वरूप का आह्वान, पूजन एवं विशेष आहुति प्रदान की गई।

इस अवसर पर यहां एक बालक मंदिर के बगल के प्रकाश का पोता व् दीपक के पुत्र श्रीराम का मुंडन संस्कार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परिवर्जक जय प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम में व्यवस्थापक चन्द्रभूषण प्रसाद, झरी लाल वर्णवाल, झारखंडी, कलावती देवी, पूनम देवी, हेमिया देवी, पुष्पा देवी सहित दर्जनों गायत्री परिवार के भाई-बहन शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *