Advertisement

टुंडी व् चंदनकियारी विधायक ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

हालांकि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने के बावजूद कई राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर मैदान में उतर गए हैं। इस क्रम में फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वीणा कुमारी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना समर्थन दिया है। इस दौरान 15 फरवरी को फुसरो बाजार में उनके चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, केंद्रीय समिति सचिव हीरालाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष घुनु हांसदा, हरिनारायण सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, मदन महतो, भोलू खान, मंटू यादव, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, गोविंद रजक, हरिनारायण सिंह, पानबाबू केवट आदि झामुमो नेतागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *