राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति की बैठक 15 फरवरी की रात्रि लगभग सात बजे बोकारो थर्मल दुर्गा मंडप मैदान में आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 16 एवं 18 फरवरी को होने वाले डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट गेट में धरना व चक्का जाम आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के पश्चात विस्थापित नेता बालेश्वर यादव ने कहा कि आगामी 17 फरवरी को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के साथ विस्थापित प्रतिनिधियों की वार्ता आयोजित की गयी है। जिसमें सभी मुद्दों को लेकर चर्चा होगी और डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा विस्थापितो को रोजगार देने की प्रक्रिया चालू किया जाएगा। कहा कि उक्त वार्ता में डीवीसी बोकारो थर्मल के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
उक्त बैठक में विस्थापित नेता बालेश्वर यादव सहित करीम अंसारी, वाजीद हुसैन, छत्रधारी गोप, रबि तूरी, नूर मोहम्मद आदि ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply