Advertisement

अंगवाली में निकली शिव-पार्वती की अनुपम झांकी, मंदिरों में लगी रही व्रतियों की भीड़

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में भगवान शिव-पार्वती की पूजा शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा की गई।

इस मौके पर 15 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली, पिछरी, छपरडीह स्थित शिवालय, महादेव पत्थर, चलकरी आदि शिवमन्दिरो में व्रतधारी महिला-पुरुष देर शाम तक पुजारियों के सानिध्य में पूजा करते रहे।

इस पावन अवसर पर अंगवाली में बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान शिव की बारात की अनुपम झांकी निकाली गई। शिव पार्वती झांकी को अंगवाली के नहर चौक से सड़क टोला, बंगाली टोला, जायसवाल मुहल्ला, नायक टोला, मिश्रा टोला, बगीचा विवाह मंडप होकर पुनः मंडपवारी चौक स्थित शिवमन्दिर पहुंची, जहां शिव-पार्वती विवाह की रस्म पुजारी द्वारा पूर्ण की गई। जुगल बेदकार, तपन, राजेश, राजू आदि चंद्रपुरा से तथा कोमल व बबीता कुमारी आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से पधारकर झांकी प्रस्तुत की। रवि कुमार भी साथ थे।

महाशिवरात्रि पर स्थानीय बच्चे भूत, पिशाच, भालू, बंदर आदि गण भेष में थे। मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, पंचायत के मुखिया, उप मुखिया अन्य सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नर, नारी, बुजुर्ग, युवक, युवती, बच्चे आदि उत्साह के साथ झांकी में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *