रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार के पक्ष में 15 फरवरी को भाजपा नेता डॉ प्रकाश के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान चास नगर निगम के वार्ड 5 मांझीडीह सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर आमजनों से अविनाश कुमार को विजयी बनाने की अपील की गई।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता डॉ प्रकाश ने कहा कि अविनाश एक शिक्षित, योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अविनाश को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि जब अविनाश चास नगर निगम के डिप्टी मेयर थे, तब उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए थे, जिसका लाभ रहिवासियों को मिला।
उन्होंने विश्वास जताया कि अविनाश के मेयर बनने पर चास नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान रहिवासियों का भरपूर समर्थन मिलने की बात भी उन्होंने कही। इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष राम लाल सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
![]()













Leave a Reply