Advertisement

महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिवालयों एवं मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तथा उसके आसपास के शिवालयों तथा मंदिरो में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी।

जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी तेनुघाट सरहचिया पंचायत पहुंची और भगवान शिव की बराती निकाली। मौके पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा अपने पुरे परिवार (अपने माता, पिता, पत्नी एवं बच्चों) के साथ महा शिवरात्रि पूजा के अवसर पर तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में भोले बाबा के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना की।

इस मौके पर एसडीओ मछुवा ने कहा कि उन्होंने भगवान भोले नाथ से समस्त बेरमो अनुमंडलवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कमाना की है। जिला के हद में तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़, सरहचीया, उलगड्डा सहित अन्य कई जगहों पर शिवालयों में पुजा अर्चना के लिए श्रद्वालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। महाशिवरात्रि के अवसर पर तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक मंदिर समेत दर्जनों शिवालयों को आकर्षक डेकोरेशन, फूलों से सजाया गया था। वहीं इन शिवालयों में हजारों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ तथा मैया पार्वती की पुजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं शिव भक्ती गानों से क्षेत्र भक्ति मय हो गया।

वहीं बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने भी मंदिर पहुंच कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, वेंकट हरि विश्वनाथन, योगेश नंदन प्रसाद, सुजय आनंद, उदय सिंह, रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, अनील कुमार, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, अनु कुमार, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, शशि मिश्रा, राजीव कुमार पांडेय सहित अन्य कई भक्तगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *