Advertisement

मोतीपुर बाईपास निर्माण में चरम पर अनियमितता, जांच कर हो कारवाई-सुरेंद्र

उजला गिट्टी, घटिया बालू व् घटिया स्तर का नुवोको इंफ़्रासम सीमेंट का इस्तेमाल-माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर बाईपास सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता पर आपत्ति व्यक्त करते हुए घटिया निर्माण की जांच एवं संबंधित कार्य ऐजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भाकपा माले जांच टीम के नेतृत्वकर्ता सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय रहिवासियों की शिकायत पर 15 फरवरी को भाकपा माले की तीन सदस्यीय जांच टीम माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय रहिवासियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंची। निर्माण स्थल पर पड़ा निर्माण सामग्री उजला एवं मिलावटी गिट्टी, घटिया बालू एवं घटिया स्तर का नुवोको इंफ़्रासम सीमेंट को देखा। निर्माण की गई सड़क की मापी में कहीं-कहीं 4 ईंच से भी कम मोटाई पाया गया। कहीं भी निर्माण एजेंसी या प्राक्कलन का बोर्ड नहीं देखा गया। उपस्थित मजदूर एवं मेट से पूछने पर कुछ भी बताने से इन्कार किया गया।

मौके पर जांच टीम के नेतृत्वकर्ता सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सिंह ने कहा कि समस्तीपुर से ताजपुर नेशनल हाई-वे को जोड़ने वाली मोतीपुर बाईपास महत्वपूर्ण सड़क है। इसकी निर्माण के लिए ताजपुर वासियों ने लंबी संघर्ष की है। बाजार को जाम मुक्त करने के लिए इसी से बड़े वाहन नेशनल हाईवे पकड़ती है। कहा कि इस सड़क निर्माण में घटिया स्तर का उजला गिट्टी, बालू एवं घटिया स्तर का सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। बकौल रहिवासी यह सड़क 6 महीने भी नहीं टिकेगी। भाकपा माले नेता ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की जांच कर निर्माण में सुधार लाने समेत घटिया निर्माण करने वाले एजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *