Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में कक्षा बारहवीं का विदाई समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बीते 13 फरवरी को कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सह प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ डे एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए टीका लगाया। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में कक्षा ग्याहरवीं विज्ञान और वाणिज्य के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बारहवीं की छात्रा नेहा और वसीम ने विद्यालय में बिताया अनुभव साझा किया। ग्यारहवीं वाणिज्य की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राकेश पाठक ने सीबीएसई परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। शिक्षक प्रभात कुमार ने परीक्षा के तनाव से मुक्ति, कक्षा अध्यापकों ने समय प्रबंधन आदि बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पूरी लगन और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करना है। अनावश्यक तनाव नहीं लेना है। पौष्टिक भोजन लेना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और लेखन कौशल का ध्यान रखना आवश्यक है। पूरा प्रश्न पत्र हल करना है। डॉ डे ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने आप में विशेष है। अपनी प्रतिभा को पहचान कर सही दिशा में परिश्रम करना चाहिए, जिससे आप अच्छे नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान और धन्यवाद ज्ञापन राकेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में विभा रानी श्रीवास्तव, स्वाति मलिका कुजुर, आनंद कुमार, अजय कुमार, सोनिया कर्ण, ऋजु सिंह, दिव्या सरोज समेत सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *