एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के हद में सभी प्रखंडो में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य कर्मी सहित सहिया व् सेविका भी बढ़ चढ़कर फाइलेरिया रोधी दवा अलवेंडाजोल की गोली शहरी व् ग्रामीण हलकों में आमजनों को खिलाई जा रही है।
इस क्रम में 14 फरवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह खेतको के पुर्व मुखिया शब्बीर अंसारी ने भी फाइलेरिया रोधी दवा अलवेंडाजोल की गोली खाकर समाज में बेहतर संदेश देने का कार्य किया। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी ने बताया कि फाइलेरिया काफी कष्टप्रद बीमारी है। यह इंसान के जीवन को नारकीय बना देता है।

इसलिए इसके फैलाव से रोकने कर लिए बीमारी से पहले हीं यदि फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने से इसकी रोकथाम संभव है। उन्होंने प्रखंड सहित खेतको पंचायत वासियों से फाइलेरिया रोधी दवा खाकर इसकी रोकथाम में सहयोग की अपील की है। मौके पर पंचायत की मुखिया अनवरी खातून, सहिया सावित्री देवी, सेविका हेमोली देवी व् सहयोगी करमचंद हांसदा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply