Advertisement

बोकारो में बढ़ते अपराध को ले नेता प्रतिपक्ष व् भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले कुमार अमित

बोकारो में भयमुक्त माहौल बनाने हेतु पहल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने झारखंड की राजधानी रांची में राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु से भेंट की। उन्होंने उपरोक्त से मिल कर बोकारो में महिलाओं सहित आम जनों के साथ लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से अवगत कराया और इसपर नियंत्रण हेतु आवश्यक पहल करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर कुमार अमित ने नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि बोकारो में महिलाओं सहित आम जनता भय के माहौल में जीवन बिता रही हैं। महिलाएँ घर से लगातार ग़ायब हो रहीं हैं। कुछ दिनों बाद ग़ायब महिलाओं की संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद हो रहा है। इससे आम महिलाएँ तथा बच्चों को घर से निकलने में सोचना पड़ रहा है।

घर से बाहर रहने पर परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत रह रहे हैं। बच्चा चोर सहित अन्य अपराधियों के संदेह पर समाज में भीड़ द्वारा अपरिचितों को निशाना बनाया जा रहा है। महिलाएँ सड़क पर उतरने को बाध्य हो रहीं हैं।
कुमार अमित ने बोकारो में बीते दिनों घटी ऐसी सभी घटनाओं से उपरोक्त दोनों वरिष्ठ नेताओं को विस्तार से अवगत भी कराया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने घटित घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए बोकारो सहित राज्य के सभी जिलों में घट रहीं ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *