Advertisement

प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सीसीएल का कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप

जल छिड़काव के लिए पानी टैंकर आने के बाद आंदोलन समाप्त

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। रैयत विस्थापित सहयोग समिति के बैनर तले ग्रामीण रहिवासियों ने प्रदूषण के खिलाफ 14 फरवरी को सीसीएल का कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोक दिया।

जानकारी के अनुसार रहिवासियों ने सिक्स यूनिट लोहा पुल के समीप सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो का कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोकने का आंदोलन किया एवं सीसीएल प्रबंधन से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के क्रम में धूल कण से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़क में नियमित पानी का छिड़काव करवाने की मांग की। वही सीसीएल अधिकारियों द्वारा मुख्य सड़क में पानी छिड़काव हेतु टैंकर भेजने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोको आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विस्थापित नेता नरेश राम महतो, समाजसेवी कुलदीप प्रजापति ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन गोविंदपुर फेस टू खुली खदान से कोयला का ट्रांसपोर्टिंग कार्य सिक्स यूनिट लोहा पुल एवं छिलका पुल के रास्ते करती है। कोयला ट्रांसपोर्टिंग के दौरान हाइवा डंफरो से काफी डस्ट प्रदूषण सड़कों में फैल रही है। जिस कारण राहगीरों सहित रैयत ग्रामीणों को इस मुख्य सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन से कई बार इस मुख्य सड़क में पानी का छिड़काव करवाने की मांग किया गया, परन्तु प्रबंधन ने पानी छिड़काव की मांग को अनसुनी कर दिया।

बाध्य होकर ग्रामीणों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को रोका। कहा कि सीसीएल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोकने के दो घंटे बाद ही टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव करना प्रारम्भ कर दिया। जिससे राहगीरों सहित आम जनों को अब प्रदूषण से राहत मिलेगी। इस अवसर पर कुलदीप प्रजापति, नरेश राम महतो, संतोष प्रजापति, भरत प्रसाद, महेश प्रजापति, टेकलाल प्रजापति, विजय प्रजापति, रविन्द्र प्रजापति शिवम कुमार, लाल बाबू राम, निर्मल राम सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *