Advertisement

फुसरो के इलियास ने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो से मुलाकात

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो रहिवासी इलियास हुसैन ने मुंबई में मरहूम अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अदाकारा सायरा बानो से एक यादगार मुलाकात की। यह भेंट न सिर्फ सम्मान और मोहब्बत का प्रतीक था, बल्कि सिनेमा के स्वर्णिम दौर की यादों को ताज़ा करने का एक खास अवसर भी बना।

इस अवसर पर इलियास हुसैन ने सायरा बानो से दिवंगत दिलीप कुमार की यादों, उनके व्यक्तित्व और भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान पर बातचीत की। मुलाकात के दौरान सायरा बानो ने भी मरहूम दिलीप कुमार से जुड़ी कई भावुक और प्रेरणादायक बातें साझा की। यह पल इलियास के लिए बेहद खास और गर्व का क्षण रहा, जिसे वे जीवन भर संजोकर रखेंगे। उक्त जानकारी इलियास ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *