Advertisement

महाशिवरात्रि व्रत आज, शिवालयों में पूजा की सारी तैयारी पूरी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। महाशिवरात्रि व्रत 15 फरवरी को सर्वत्र मनाई जाएगी। इसके लिए बोकारो जिला के हद में संपूर्ण पेटरवार प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों की साफ, सफाई, रंगाई आदि पूर्ण कर ली गई है।

पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में पूजा समिति की ओर से मंदिर की रंगाई, साफ-सफाई, सजावट आदि पूरी कर ली गई है। आज संध्या को भगवान शिव की विवाह को लेकर बारात की अनुपम झांकी निकाले जाने की भी तैयारी उत्साही युवकों ने की है। इसे लेकर 14 फरवरी की रात स्थानीय संकीर्तन मंडली द्वारा धार्मिक गीतों की धुन पर ढोलक, झाल, हारमोनियम, खेजरी आदि की ताल सुनाई दी। रमेश उर्फ छोटे मिश्रा, भविष्य मिश्रा, मथुर गोप, कैलाश बढही, परसादी रजवार, रमेश ठाकुर, मनोरंजन उर्फ मंटू गोप आदि संकीर्तन में सक्रिय रहे।

ज्ञात हो कि पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी, चलकरी, छपरडीह, झुंझको, बेहरागोड़ा, चांपी, खेतको महादेव पत्थर धाम आदि शिवालयों में भगवान शिव-पार्वती की पूजा आयोजित की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *