Advertisement

मुगलों ने सनातनी हिन्दू समाज को तोड़ने का किया काम, हम जोड़ रहे-सुधाकर

सोनपुर के खरिका पंचायत में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के खरिका पंचायत में 14 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदूवादी सनातनी शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत किसान सह संयोजक सुधाकरजी ने कहा कि हम जिस भारत में रहते हैं वह कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। मुगलों ने न सिर्फ भारत को लूटा – गुलाम बनाया, बल्कि सनातनी हिन्दू समाज को तोड़ने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि इस सनातनी हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से हम सभी विभिन्न जाति व धर्म के माननेवालो को पुनः अपनी जड़ सनातन धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इस अवसर पर यहां भजन – कीर्तन का आयोजन किया गया।साथ ही सभी आगंतुको को अपने सनातन धर्म व संस्कृति के प्रति समर्पित व जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
राम सुन्दर दास महिला कॉलेज के प्रिंसिपल सूर्य कान्त ने कहा कि हमारा भारत सांस्कृतिक सभ्यता के नाम के साथ – साथ शिक्षा और संस्कार के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। खरिका पंचायत के मुखिया अवधेश राय ने कहा कि समाज के सभी जाति -धर्म के माननेवालों को हमेशा मिल – जुलकर रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त सह मंत्री यशवंत कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह आशीष, कार्यक्रम अध्यक्ष रजनीश महाराज, उपाध्यक्ष सक्सेना, महादेव साह, गोपाल महाराज, कोषाध्यक्ष राकेश दांगी, सुभाष, लोकनाथ भगत, आर्यन महाराज, चिराग कुमार, अमरेन्द्र, ममता देवी, सुनिता देवी, वर्षा कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे। ‌

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *