Advertisement

पुलवामा के अमर शहीदों को सारण जिले के भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के भाजपा नेताओं ने 14 फरवरी को पुलवामा में 40 सैनिको की शहादत को नमन किया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने सभी 40 बलिदानियों व् वीर सैनिकों को नमन करते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सारण जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कहा कि उनकी वीरता से हर भारतीय आज शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने बहादुर जवानों पर गर्व है।

सोनपुर में भाजपाइयों ने दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जिला के हद में सांसद संपर्क केंद्र शिक्षक कॉलोनी सोनपुर में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु की अध्यक्षता मे कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, राजीव मुनमुन, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, जयंत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह पिंकु, शैलेश कुमार शर्मा, अभिमन्यु कुमार सिंह, कल्लु कुमार, गब्बर कुमार, नन्दन कुमार आदि ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *