Advertisement

विशेश्वर धाम मंदिर में शॉर्ट सर्किट से बैटरी ब्लास्ट, हजारों का नुकसान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के सदमा पंचायत स्थित विशेश्वर धाम मंदिर परिसर में बीते 12 फरवरी को देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण इनवर्टर की बैटरी में विस्फोट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेश्वर धाम मंदिर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से इनवर्टर की बैटरी अचानक ब्लास्ट कर गई, जिससे मंदिर में रखा इनवर्टर, अहूजा साउंड मशीन सहित अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि आग और धुएं के कारण मंदिर की दीवारें एवं छत पूरी तरह काली हो गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 30 से 40 हजार रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *