रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में योगासना भारत द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान के तहत 13 फरवरी को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड से संबद्ध बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर डीपीएस बोकारो के प्राचार्य एवं एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ ए. एस. गंगवार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
सचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, वहीं प्राचार्य डॉ गंगवार ने कहा कि सूर्य नमस्कार विद्यार्थियों की एकाग्रता, स्मरण-शक्ति और मानसिक संतुलन बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। इस अवसर पर अंजनी भूषण, शालिनी शर्मा, डॉ सरिता गंगवार, राजन कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply