ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर 29 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत लगाया गया।
आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 22 मामलों का निष्पादन और लगभग 36,950 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए । इस लोक अदालत में पांच बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच पर कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय और अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल, दूसरे बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, तीसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता, चौथे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला और अधिवक्ता कल्याणी एवं पांचवें बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद थे ।
![]()













Leave a Reply