तम्बाकू से आज स्वाद, कल आवाज जायेगा, हो जाए सावधान-जिला परामर्शी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर 29 नवंबर को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धवैया में सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को तम्बाकू से होने वाले जनित रोगों से अवगत कराया गया। सेमिनार में सोशल वर्कर छोटेलाल दास ने सभी बच्चों को बताया कि चबाने वाला तम्बाकू का असली काम जीभ को सुन्न करने और गला जलाने का है। इसका ज्यादा उपयोग से आज स्वाद जायेगा, कल आवाज भी जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा तम्बाकू का उपयोग करता है तो तम्बाकू छोड़ने के लिए तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें और परामर्शी सेवा के साथ-साथ तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें।
स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि तम्बाकू का उपयोग से कैंसर, टीबी, अस्थमा, उच्च रक्तचाप एवं अलसर जैसे घातक बीमारियां होती हैं। हम सभी बच्चों को सलाह देंगे कि जिन्दगी जियें भरपूर, गुटखा-खैनी की लत से रहें दूर। आज ही पहला कदम उठायें और तम्बाकू छोड़कर नई जीवन की शुरूआत करेें। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य के साथ स्वास्थ्य विभाग के सोशल वर्कर छोटेलाल दास, दन्त सहायक विक्की कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व बच्चे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply