Advertisement

जीजीएसइटीसी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, आइडिया ट्राइब 2025 में दोनों टीम सफल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेयुटी द्वारा आयोजित आइडिया ट्राइब 2025 झारखंड स्तरीय आइडिया/स्टार्टअप प्रतियोगिता में जीजीएसइटीसी बोकारो के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर के सहयोग से आयोजित की गई थी।

जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के ग्रुप बी (टीम इनोसर्व) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि ग्रुप सी (टीम स्वयं दयाद) को ₹15,000 का कैश अवॉर्ड मिला। कॉलेज ने विजेता टीमों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को साधुवाद दी है। विशेषकर प्रो. दयाशंकर दिवाकर की सराहना की गई।

बताया जाता है कि टीम इनोसर्व में चंदन कुमार, सोहेल राजा, फैजान अंसारी, जानवी सिंह और आशा मोदी शामिल थे। वहीं टीम स्वयं दयाद में शंभवी मिश्रा, सिद्धि चौधरी और मुस्कान कुमारी शामिल रहीं। छात्रों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी (जीजीईएस) के निदेशक डॉ प्रियार्दर्शी जरुहार, सचिव एस. पी. सिंह व् अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सभी विजेताओं को साधुवाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *