Advertisement

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट परिवार ने किया विधायक राज सिन्हा को सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से बीते 28 नवंबर को धनबाद के विधायक राज सिन्हा को कायस्थ शिरोमणि का विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

ट्रस्ट परिवार ने विधायक राज सिन्हा को झारखंड राज्य की रजत जयंती पर राज्य के उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किए जाने और विधानसभा के सचेतक बनने पर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सिन्हा को पुष्प-गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट प्रमुख रंजन श्रीवास्तव, डॉ पी. सी. एल. दास, प्रकाश सिन्हा, शशि लाल, चंदा श्रीवास्तव, बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, रवि रंजन श्रीवास्तव, दुर्गेश सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, भास्कर सिन्हा, विकास सिन्हा, आशीष अम्बष्ट सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उपरोक्त सभी गणमान्य जनों ने विधायक को लगातार आगे बढ़ते रहने और समाज व क्षेत्र की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएँ दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *