रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना में कांड क्रमांक-65/25 के प्राथमिक अभियुक्त शाहिद अफरीदी, पिता साफिरुल हक, ग्राम जंगी, थाना गोला, जिला रामगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद थाना द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांड में मुख्य आरोपित होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। गिरफ्तारी के साथ ही मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी।
![]()













Leave a Reply