अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 29 नवंबर को नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम एवं उनकी पूरी टीम के साथ नगर निगम अंतर्गत प्रतिदिन चरणवार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान तथा वेंडिंग जोन निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में डीएम समीर ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने के साथ साथ संदर्भित स्थल पर से उसी दिन संध्या तक पूर्ण रूप से मलबा हटवाना सुनिश्चित करें तथा उक्त स्थल को अन्य उपयोग के लिए कार्य में लाने की कार्रवाई करें, ताकि उक्त स्थल पर पुनः अतिक्रमण नहीं किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि थाना चौक से साहेबगंज चौक के बीच पथ के किनारे अतिक्रमण हटाए गए स्थल पर बेहतर तरीके से घेरकर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्देश दिया गया कि चयनित तीनों स्थलों पर आगामी 10 दिसंबर से वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। साथ हीं तात्कालिक व्यवस्था के तहत अतिक्रमण हटाए गए स्थलों पर के निबंधित वेंडरों को अस्थाई तौर पर वेंडिंग जोन में अपना व्यापार करने हेतु मार्क चिह्नित करते हुए स्थल आवंटित करना सुनिश्चित करें।
![]()













Leave a Reply