एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 ए ई में निर्माणाधीन शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में 29 नवंबर को श्रद्धापूर्वक शनिदेव की पूजा की गयी। पूजा के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।
श्रीगणेश पूजा समिति सेक्टर बारह द्वारा शनिवार की संध्या शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार को पूजनोत्सव पश्चात किया जाता रहा है। जानकारी के अनुसार शनिदेव महाराज, श्रीगणेश भगवान, बजरंग बली, भोले बाबा, पीपल देव का पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। कहा गया कि महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ो भक्त शरीक होते है। पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज की अहम भूमिका रहती है। बताया गया कि उन्ही के सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। पूजा में श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्यगण यथा राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, पुजारी विवेक पांडेय, शशि बाबा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply