Advertisement

गोमिया प्रखंड के दो पंचायतों में आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के दो पंचायत कथारा और बाँध पंचायत में 28 नवंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन कथारा पंचायत सचिवालय में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोमिया के अंचलाधिकारी आफताब आलम, मुखिया पूनम देवी, पंचायत सचिव मोहसीना परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी आफताब आलम ने जेएसएलपीएस के तहत पंचायत के आजीविका महिला ग्राम संगठन को तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया। अपने संबोधन में सीओ ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के रहिवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि किसी को भी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।

कार्यक्रम स्थल पर कृषि, पेयजल, पशुधन, शिक्षा, आपूर्ति, श्रम, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, कौशल विकास, मंईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान सहित कई विभागों के सूचना व सेवा केंद्र लगाए गए थे।

इस अवसर पर कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, दुलारी देवी, बांध पंचायत के पंसस चंद्र देव यादव, कथारा पंचायत के वार्ड सदस्य रीता देवी, रोजी लुईस, राजकुमार चौहान, राजेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, मोहम्मद मजरुल, अरविंद कृष्णा, सुनील कुमार,किशोर कुमार, एनुल अंसारी, सोनू कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, आशा देवी, मनीषा देवी, नैना देवी, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *