Advertisement

गोविंदपुर डी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 27 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ‘डी’ पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी कुमारी, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कार्यक्रम के तहत कृषि, पशुपालन एवं सहकरिता विभाग, आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन, विकलांगता योजना के अन्तर्गत लाभुको को लाभ दिये जाने का आश्वासन एवं स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया।

वही गोबिंदपुर ग्राम संगठन समूह को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को मिलने वाले धोती साड़ी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव मिथलेश पांडेय, उप मुखिया देवंती देवी, राजू पंडित, समरनाथ चौबे, मनोज साव, ओम प्रकाश यादव, विनीता प्रसाद आदि प्रखण्ड के अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *