क्षेत्रीय प्रबंधन से वार्ता के बाद आन्दोलन स्थगित
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना लोकल सेल से जुड़े कोयला व्यवयायियों तथा ट्रक मालिकों ने 27 नवंबर को रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोल ट्रांसपोर्टिंंग ठप कर दी।
बताया जाता है कि कोल ट्रांसपोर्टिंंग ठप कर दिए जाने के कारण परियोजना के चेकपोस्ट से मेन रोड तक वाहनों भी लंबी कतार लग गयी। सेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि लोकल सेल में कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लदाई मजदूर, डीओ होल्डर, ट्रक मालिक के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
आरोप लगाया गया कि परियोजना में कार्यरत बीकेबी ट्रांसपोर्ट कंपनी नियम बदल कर अपने सुविधा अनुसार लोकल सेल चलाना चाह रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बताया जाता है कि लगभग तीन घंटे के बाद क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल, विभागाध्यक्ष पीएंडपी डी. के. सिंहा, पीओ सुधीर कुमार सिंहा, विभागाध्यक्ष भू-राजस्व शंकर झा, मैनेजर चिंतामणी मांझी के साथ सेल कमेटी प्रतिनिधि की वार्ता हुई।
वार्ता में रोड सेल में पूर्व की भांति कोयला उपलब्ध करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कोल ट्रांसपोर्टिंग चालू किया जा सका। मौके पर नप फुसरो के पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, ट्रांसपोर्टर तरूण सिंह, युवा नेता मोनू सिंह, ललन सिंह, मनोज सिंह, गोलू सिंह, पंकज सिंह, बिट्टू पांडेय, विशाल सिंह, सोनू सिंह, कैलाश महतो, मुन्ना सिंह, राहुल कुमार, कुणाल सिंह, अंकु सिंह सहित दर्जनों वाहन मालिक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply