Advertisement

बाल विवाह निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में शपथ ग्रहण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर 27 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ मध्यस्थ अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पीएलवी ने शपथ ली।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में हम सभी आज यह संकल्प लेते हैं कि हम बाल विवाह का विरोध करेंगे, हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार दिलाएंगे, समाज में जागरूकता फैलाएंगे और बाल विवाह की किसी भी घटना की सूचना देंगे। हमारा उद्देश्य है एक ऐसा समाज बनाना जहां हर बच्चा अपने सपनों को पूरा कर सके, बिना किसी बाधा के, स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी सके।

हम इस संकल्प को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाल विवाह निषेध दिवस पर बाल विवाह को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प होकर सभी गणमान्य जनों ने शपथ लेने की बात कही।
शपथ ग्रहण में तेनुघाट व्यवहार के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अगुवाई में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय, अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सभी मध्यस्थ अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, न्यायिक कर्मी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *