रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा में हाल ही में ठेकेदार द्वारा निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण तो पूरा कर दिया गया है, परंतु आज तक इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं किया गया।
स्थानीय ग्रामीण और हितग्राहियों में रोष है, क्योंकि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा शुरुआत होने से पहले ही बाधित है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने जैसे-तैसे इसका निर्माण पूरा कर दिया है, पर स्वास्थ्य विभाग या कार्यान्वयन एजेंसी से न तो किसी प्रकार की जानकारी मिल रही है और न ही उद्घाटन की कोई तारिख दी गई है। परिणामस्वरूप प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग से जुड़े रहिवासी चिंतित हैं।
स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों ने इसके निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि अगर कारण स्पष्ट नहीं किया गया तो वे कठोर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने जिला स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी और बोकारो जिला उपायुक्त के ध्यानाकर्षण हेतु ज्ञापन देने की चेतावनी दी है। खुदीबेड़ा रहिवासी के अनुसार उक्त नव-निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण ठेकेदार द्वारा पूरा किया जा चुका है और भवन उपयोग के लायक स्थिति में उपलब्ध है।
बावजूद इसके, उपकेंद्र का औपचारिक उद्घाटन व सेवाएँ प्रारम्भ नहीं की गई हैं। अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना या कारण नहीं बताया गया है।
ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की तीव्र आवश्यकता
ग्रामीणों की माने तो प्रसव, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण इत्यादि के लिए यह उपकेंद्र अत्यावश्यक है। उद्घाटन में विलंब से ग्रामीणों को असुविधा एवं स्वास्थ्य को लेकर जोखिम उत्पन्न हो रहा है।
![]()













Leave a Reply