Advertisement

पूर्व विधायक बबीता देवी ने कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया विधायक सह राज्य के पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी ने एक नवंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में कई विकास योजनाओं का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

इस दौरान पूर्व विधायक को कार्य स्थल पर पहुंचने पर रहिवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ने प्रखंड के हद में टांगटोना पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास की। उन्होंने त्रियोनाला गांव के वेदिया टोला में शेड निर्माण कार्य, हिसीम गांव के श्मशान घाट में शेड निर्माण कार्य, चौड़ा गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य, करमा पुरनाडीह में पीसीसी पथ निर्माण कार्य तथा हरनाद गांव में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत नारियल फोड़कर किया।

इस दौरान पुर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि उनके पति योगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि लगातार जनता की मांग के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, हिसीम के पंसस जोगेश्वर मुर्मू, मुरहुलसुदी मुखिया पति मनोज महतो, कुलदीप करमाली, बसंती देवी, लालदेव महतो, बब्लू अंसारी, वीणा महतो, सजाद अंसारी, एनुल अंसारी, राजाराम महतो, जयकुमार महतो, रंजीत महतो, सुरेन्द्र नाथ महतो, शास्त्री मुर्मू, मंजु कुमारी, राजेश टुडू, बालेश्वर बेदिया, श्यामलाल मांझी, वीणा कुमारी, नमिता देवी, मिलकी देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *