रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
देश के इतिहास में यदि किसी व्यक्ति को एकता का प्रतीक कहा जाए, तो वह निस्संदेह सरदार वल्लभभाई पटेल हैं। उन्हें उनके अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ निश्चय और अटूट राष्ट्रभक्ति के कारण लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। देश के एकीकरण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आज देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल पुलिसकर्मी, पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाजसेविक सहित ग्रामीणों ने दौड़ में भाग लिया।
इस अवसर पर पेटरवार व कसमार पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रन फॉर यूनिटी की शुभारंभ पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल मैदान से की गई। उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा राष्ट्रीय एकता अमर रहे, वंदे मातरम जैसे नारे लगाकर माहौल को देश भक्ति से भर दिया। यह दौड़ एन एच 23 छत्रु राम महतो चौक, तेनु रोड, चक्षुक चिकित्सालय पेटरवार होते हुए वापस प्लस टू हाई स्कूल के मैदान पहुंची। सभी ने एक स्वर में देश की एकता सुरक्षा और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम ने कहा कि हमारे देश की एकता और अखंडता उसको आगे सुनिश्चित करेंगे और आने वाले 2047 का जो संकल्प है विकसित भारत का उसे हमलोग प्राप्त करेंगे। हम सभी को एक सूत्र में रहना है और एकता व् अखंडता का संकल्प को सुनिश्चित करना है। जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि रन फॉर यूनिटी यह संदेश देता है कि जब हम एकजुट होते हैं तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। यह आयोजन भारत की असली शक्ति उसकी एकता में निहित है। आज की यह दौड़ विचारों और एकता के प्रतीक है।
बुंडू पंचायत मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और संकल्प का प्रतीक है। यह दिन हमें देश की अखंडता और सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, सदमा कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, खेतको मुखिया अनवरी खातून, दिनेश कुमार गुप्ता, 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, प्रकाश महतो, पंकज कुमार सिन्हा, मनोहर मुर्मू, रितेश कुमार सिन्हा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply