Advertisement

तेनुघाट महाविद्यालय में सरदार पटेल जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में 31 अक्टूबर को भारत के लौहपुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मी द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य तिवारी ने सरदार पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई, जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर महाविद्यालय के प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. दिनेश्वर स्वर्णकार, प्रो. धनन्जय रविदास, प्रो. कालीचरण महतो, एनएसएस पदाधिकारी प्रो. रावण मांझी, प्रमोद कुमार, विनय यादव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *