Advertisement

पटेल जयंती पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रन फॉर यूनिटी मार्च

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। देश की एकता के लिए गोमिया में प्रशासनिक अधिकारियों ने रन फॉर यूनिटी मार्च आयोजित किया। मार्च में प्रशासनिक अधिकारी सहित स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के कई थाना क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र की एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन 31 अक्टूबर को किया गया। इस आयोजन के मौके पर बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, पिट्स स्कूल के प्राचार्य बृज मोहन दास, गोमियां थाना प्रभारी रवि कुमार, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, चतरोचट्टी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा, कथारा ओपी प्रभारी, तेनुघाट ओपी प्रभारी, बीटीपीएस थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर एसडीपीओ बेरमो ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का आरंभ किया। यह दौड़ पीट्स मॉडर्न स्कूल ग्राउंड से नेहरू हाई स्कूल के ग्राउंड तक आयोजित की गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारो से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। मौके पर एसडीपीओ सिंह ने कहा कि इस मार्च से समाज को एक संदेश देने की कोशिश की गई है।

कहा कि एकता और अखंडता से ही देश और राज्य का विकास हो सकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश और राष्ट्र के नाम कर दिया। इस उद्देश्य को लेकर इस मार्च का आयोजन किया गया था। मौके पर पीट्स मॉडर्न स्कूल के शिक्षक, डीएवी स्वांग के खेल शिक्षक एस एन राय, मुखिया बंटी उरांव, अमित पासवान, आशीष कुमार, महेश स्वर्ण, पिंकू सिन्हा, शिशु ठाकुर, पिट्स स्कूल के छात्र सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *