Advertisement

राकोमसं सह कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व् सरदार पटेल की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सह कांग्रेस कार्यालय में 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर यहां लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती भी मनाई गई।

राकोमसं सह कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकोमसं बेरमो जोन के प्रभारी सह कांग्रेस नेता वरूण कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने दिवंगत इंदिरा गांधी तथा सरदार पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने दो बार के अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अनेकों साहसिक व महत्वपूर्ण कार्य किए। कहा कि देश के पहली लोकप्रिय महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव उन्हें प्राप्त है। वह भारत जैसे विशाल और लोकतांत्रिक देश की प्रधानमंत्री होने के साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी थी। उन्होंने कोयला उद्योग के साथ-साथ बैकों तथा बहुत सारे उद्योगों का राष्ट्रीयकरण अपने प्रधानमंत्रित्व काल में किया। उनके द्वारा किए गए कार्य को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि देश सेवा में इंदिरा गांधी 31 अक्टूबर 1984 को शहीद हो गई।

सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने देश में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद टुकड़ों में बंटे भारत को एक किया। वे सच में लौह शक्ति के प्रतीक थे, जिन्होंने अपनी चट्टानी शक्ति और अपने बुद्धि विवेक से देश के सैकड़ो रजवाड़ों को एक मंच पर लाकर देश को एकता का संदेश दिया है। ऐसे लौह शक्ति के बताये मार्ग पर चलकर ही देश में एकता बनाया जा सकता है।
मौके पर वकील अंसारी, अशोक ओझा, अंजनी सिंह, किशुन मंडल, विक्रम सिंह, कन्हाई चौहान, श्रवण कुमार, मो. हनीफ, अनील शर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा हरि, मोची राम सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *