निरीक्षण का उद्देश्य सोनपुर व् परसा विधानसभा के लिए डिस्पैच केंद्रों का निर्माण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 17 सितंबर को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में जिला के हद में नयागांव स्थित गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर विधानसभा तथा परसा विधानसभा के लिए डिस्पैच केंद्रों का निर्माण करने के मद्देनजर सोनपुर अंचल के नयागांव स्थित गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय परिसर के साथ – साथ मैदान एवं परिसर में स्थित विभिन्न भवनों का डीएम नव स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आवश्यक निर्णय लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मो. कमर आलम, सोनपुर एवं परसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा तथा आरओ सह भूमि सुधार उप समाहर्ता राधे श्याम कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर प्रीतीश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर /दरियापुर/परसा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply