अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 26 जुलाई को जिला के हद में मशरख अंतर्गत चैनपुर का दौरा किया।
जानकारी के अनुसार अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, दोनों सहायक जिला भू अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई छपरा, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा तथा अंचलाधिकारी मशरख के साथ राम जानकी पथ निर्माण का कार्य प्रारंभ कराने के परिप्रेक्ष्य में चैनपुर स्थित पथ निर्माण के प्रारंभिक बिंदु स्थल का डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर संदर्भित पथ निर्माण का एलाइनमेंट दर्शाते हुए उसमें सभी खेसरा को अंकित कर एक बड़ा नक्शा का निर्माण करने का निर्देश दिया गया, ताकि संदर्भित खेसरा के अंतर्गत आनेवाले मुआवजा भुगतान के लिए शेष रैयतों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि का भुगतान कराया जा सके।
उक्त पथ निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को 27 जुलाई से ही राम जानकी पथ निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply