निरीक्षण के नाम पर की जा रही है सिर्फ खानापूर्ति-गोवर्धन रविदास
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के 4,5 इंकलाइन ढोरी खास अंडर ग्राउंड मे माइंस सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने 16 जून को निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार सेफ्टी बोर्ड सदस्यों ने अंडरग्राउंड माइन्स का निरीक्षण के दौरान कई तरह की कमियां पाई। जिसे लेकर उन्होंने प्रबंधन को अवगत कराया। सदस्यों द्वारा प्रबंधन को अवगत कराते हुए कहा गया कि 15 दिनों के अंदर इन कमियों को दूर करने का काम करें। माइंस प्रबंधन ने भी सेफ्टी बोर्ड सदस्यों को आश्वस्त किया कि जल्दी सभी कमियों को दूर कर लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि, कुछ दिन पूर्व यहां घटित घटना की बावत बताते चले कि 4,5 इंकलाइन में घटना घटी थी। जिसमें मजदूर घायल हो गया था। जिसे लेकर सेफ्टी बोर्ड सदस्यों ने निरीक्षण किया है। इस अवसर पर श्रमिक नेता गोवर्धन रविदास ने कहा कि सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों के द्वारा 4,5 अंडरग्राउंड खदान में निरीक्षण कर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते माइंस का निरीक्षण किया जाता तो शायद यह घटना नहीं घटती और प्रबंधन भी सचेत रहता। कहा कि समय पर खदान का निरीक्षण नहीं किया जाता है। हर 3 महीने में एक बार सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों को खदान का निरीक्षण करना चाहिए पर वास्तव में केवल खानापूर्ति होता है, जिसके कारण कमियां रह जाती है और घटना घटती है।
![]()













Leave a Reply