Advertisement

मजदूर नेता प्रवीण कुमार ने कसवागढ़ में की बैठक

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। मजदूर नेता प्रवीण कुमार ने 25 मई को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कसवागढ़ में बैठक कर जन जागरण अभियान चलाने की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार कसवागढ़ में मजदूर नेता प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में 25 मई को बैठक की गई। बैठक में आईईपीएल प्रबंधन के खिलाफ रहिवासियों ने जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर मजदूर नेता प्रवीण ने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार स्थानीय नीति को ताक पर रखकर बाहरी कामगारों को नियोजन पर रखने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि कंपनी सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम के प्रति भी जवाबदेह नही है।

बैठक में पेंशन स्थिति की समीक्षा न होना, न्यूनतम मजदूरी दर से वंचित रखना, नियोजन में स्थानीय युवाओं की अनदेखी, पानी, बिजली, सड़क, हॉस्पिटल को लेकर पोषक क्षेत्र की अनदेखी करना जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गयी। साथ हीं निर्णय लिया गया कि सम्पूर्ण पोषक क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाकर एक धारधार आंदोलन की रूपरेखा तय किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से दीपक ठाकुर, गौहर अंसारी, रमेश मरांडी, दिनेश मरांडी, राजकुमार मरांडी, विश्वकर्मा महतो, शक्ति कुमार, कौशर आलम, लक्ष्मण कुमार, प्रतीक कुमार, मनीष कुमार, विनोद, रामदेव यादव, कुंदन कुमार, दिनेश कुमार, रवि रविदास, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *