Advertisement

राजद संगठनात्मक चुनाव को लेकर पंचायत अध्यक्षों का चुनाव संपन्न

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के गज-ग्राह चौक स्थित नारायणी बैंकट हॉल में 25 मई को सोनपुर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2025 से 2028 के लिए पंचायतों का यह संगठनात्मक चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। राजद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हासिलपुर पंचायत के मनोज प्रसाद कुशवाह, नयागांव पंचायत के सुरेश राम, रसूलपुर पंचायत के दिनेश राय, गोपालपुर पंचायत के रत्नेश कुमार राय, चतुरपुर पंचायत के प्रेम चौधरी, परमानंदपुर पंचायत के वकील राय, गोविंदचक पंचायत के मुख्तार अली, सैदपुर पंचायत के मोहन राय, कसमर पंचायत के शिव शंकर साह, खरीका पंचायत के आदि।

मिथलेश चौधरी, गंगाजल पंचायत के मनोज राय, शाहपुर दियारा पंचायत के गजेंद्र राय, नजरमीरा पंचायत के राधेश्याम महतो, शिकारपुर पंचायत के दीपक कुमार महतो, कल्याणपुर पंचायत के ललन महतो, सबलपुर पश्चिमी पंचायत के प्रमोद कुमार राय, सबलपुर पूर्वी पंचायत के रामानुज राय एवं सबलपुर उत्तरी पंचायत के नूनू राय को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *