Advertisement

सेल के गुवा में 27 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान जीवन दान है, उत्साहपूर्वक करें रक्तदान-डॉ अशोक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजामदा के तत्वावधान में गुवा माइंस सेल के सहयोग से आगामी 27 मई को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी सेल चिकित्सालय गुवा के वरीय चिकित्सक डॉ अशोक कुमार अमन ने 25 मई को दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान एवं जीवन दान के समान है। कहा कि उक्त रक्तदान शिविर गुवा क्लब में 27 मई को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

ज्ञात हो कि स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रहिवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें। इस शिविर का आयोजन गुवा क्लब में किया जाएगा, जिसकी देखरेख डॉ ए.के. अमन की अध्यक्षता में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विप्पल दास, डॉ ए. के. सरकार, डॉ पॉलिनी सरकार, डॉ प्रियंका पात्रा, डॉ आदित्य पारिक व अन्य कर्मी द्वारा की जाएगी। डॉ अशोक ने गुवा क्षेत्र के रहिवासियों से उत्साहपूर्वक रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *