Advertisement

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोठिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन

ताजपुर रेफरल अस्पताल से जुलूस निकलकर अस्पताल चौक पर किया गया सभा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आशा कार्यकर्ताओं के राज्यस्तरीय हड़ताल के 5वें व अंतिम दिन 24 मई को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट-ऐक्टू) के झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां तले आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के कोठिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगा रही थीं‌‌।

दूसरी ओर जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल से बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के झंडे, बैनर तले जुलूस निकालकर विभिन्न मार्गों पर नारा लगाते भ्रमण करते हुए अस्पताल चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
इस दौरान आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष सविता कुमारी की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव कुमारी रंजू के संचालन में सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कीम वर्कर्स के जिला प्रभारी महेश कुमार, आशा संघ के प्रखंड संरक्षक सह भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि भी उपस्थित थे।

आंदोलन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आशा को स्वास्थ्य विभाग का राज्यकर्मी का दर्जा देने, 21 हजार रुपए न्यूनतम मासिक मानदेय की गारंटी करने, वर्ष 2023 में आशा एवं फैसिलेटर के साथ हुए समझौते की बढ़ी हुई राशि के साथ लागू करने, छह माह से लंबित मानदेय का भुगतान अविलंब करने, वर्ष 2024 के भी सारे बकाया का भुगतान करते हुए पोर्टल व्यवस्था में सुधार करने, रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने तथा 10 लाख का रिटायरमेंट पैकेज व आजीवन पेंशन देने आदि अन्य मांग की।

मौके पर रिजवाना खातुन, बबिता कुमारी, अनीता कुमारी, शिव कुमारी, रेखा कुमारी, पुनम कुमारी, मुनचुन सिंहा, पुनम गुप्ता, सुनिता सिन्हा, रीता राय, पिंकी कुमारी, ललीता कुमारी, रेणु कुमारी, प्रिति कुमारी, शोभा कुमारी, संगीता कुमारी, अर्पणा कुमारी, पुनम कुमारी, आभा कुमारी, शीला कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *