पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल में यूनियन द्वारा फल वितरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संयुक्त बिहार व् झारखंड के पूर्व मंत्र, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह दिग्गज मजदूर नेता दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की 24 मई को बोकारो जिला के हद में राकोमयू क्षेत्रीय कार्यालय कथारा स्थित राजेंद्र स्मृति भवन में पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल में फल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर यूनियन कार्यालय स्थित दिवंगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर के पुजारी रवि पांडेय द्वारा विधि विधान से पूजा कराई गई। मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती एवं तमाम पदाधिकारी व् कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
पुण्यतिथि के अवसर पर नेतृत्व कर रहे यूनियन के क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती ने कहा कि राजेंद्र बाबू हमेशा कोयला मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होंने कोयला खदान में काम करने वाले मजदूरों के कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि बेरमो विधानसभा से राजेन्द्र बाबू छह बार विधायक, संयुक्त बिहार में दो बार एवं झारखंड में एक बार मंत्री तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे। उन्हें झारखंड विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से भी नवाजा गया था। कहा कि दिवंगत राजेंद्र सिंह ने इंटक एवं राकोमयू को चोटी पर पहुंचाया था। सीएस प्रसाद ने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह दिग्गज मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह एक ऐसे नेता थे जो सबकी सुनकर और सबको साथ लेकर चलते थे। मजदूर संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ऐसी थी कि सत्ता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने खुद को कभी भी मजदूर एवं मजदूर संगठन से अलग नहीं किया।
मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सूर्यकांत त्रिपाठी, कांग्रेस नेत्री खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिन्हा, कपिल यादव, अरुण सिंह, देवाशीष आस, प्रवीण सिंह, मंसुर खान, प्रमोद यादव, राजेंद्र वर्मा उर्फ राजू वर्मा, कमल कांत सिंह, राधेश्याम तिवारी, अश्वनी कुमार, मुकेश कुमार गिरि, रोहित कुमार, रणजीत सिंह, दीपक कुमार, लकी सिंह, भीखम कुमार, गोपाल राम, श्रवण चौहान, एन एन मिश्रा, मोहम्मद मोइनुद्दीन, जगदीश गोस्वामी, अर्जुन चौहान, सुरेश ठाकुर, सरजूल अंसारी, मोहम्मद अंसारी, प्रवीण सिंह, शकील अहमद, संदीप रवानी,गंगा, शब्बीर अहमद, शहादत हुसैन, भुनेश्वर रवानी, महेंद्र चौहान, मोईनुद्दीन, गंगा भुईयां, विक्की चौहान सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
बताया जाता है कि यहां से तमाम कार्यकर्त्ता सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर पुण्यतिथि को लेकर मरीजों के बीच फल वितरण की इच्छा व्यक्त की। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एम. एन. राम ने बताया कि अस्पताल में कई दिनों से जलापूर्ति नहीं होने के कारण वे मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे है। इसके बाद यूनियन नेताओं ने अस्पताल कर्मियों के बीच फल वितरण किया।
55 total views, 55 views today