प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी में 24 मई को शोकसभा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड के दस पंचायत प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद की अगुवाई में पिछड़ी रहिवासी एवं पिछरी दक्षिणी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत दुर्गा महतो को प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर चलकरी पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस अशोक कुमार मंडल, निमाय मंडल, शिरोमणि मंडल, विजय मंडल, नन्हे हुसैन, राकेश मंडल, ओमप्रकाश सिंह, कुतुबद्दीन, अंगद केवट, रामबिलास मंडल, सोहन रविदास आदि उपस्थित थे।
बताया जाता है कि 24 मई को अपराह्न बेरमो विधानसभा पेटरवार प्रखंड विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने दिवंगत के पिछरी स्थित आवास पहुंचकर उनके पुत्र विश्वजीत कुमार महतो एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ऐसी विपदा की घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी।
![]()













Leave a Reply