जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई और समाधान
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 23 मई को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की।
मौके पर डीएम समीर ने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। इसके लिए लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

आयोजित लोक सुनवाई मे लोक शिकायत के कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 4 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 9 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
![]()












Leave a Reply